More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़बास में कांग्रेस की बैठक, काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों को हटाने...

    किशनगढ़बास में कांग्रेस की बैठक, काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों को हटाने की चेतावनी

    किशनगढ़बास में कांग्रेस की बैठक में विधायक दीपचंद खेरिया व प्रभारी देव कसाना ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की चेतावनी दी।

    किशनगढ़बास। विधायक दीपचंद खैरिया व विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने किशनगढ़ बास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर रायशुमारी की गई।

    विधायक दीपचंद खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बुधवार को विधायक कार्यालय पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

    बैठक को विधायक दीपचन्द खैरिया एवं विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने पार्टी की रीति नीति की जानकारी देते हुए कहा पंचायती राज लोकतंत्र के वटवृक्ष की जड़ों के समान है। संगठन की मजबूती के लिए गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है।

    प्रभारी देव कसाना ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अगर कोई भी मंडल अध्यक्ष काम नही करता तो उसकी जगह पर तुरंत प्रभाव से दूसरा अध्यक्ष बनाएंगे । औऱ सभी मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करे। इस मौके पर चंदू सैनी कोटकासिम शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

    बैठक में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रौघा पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, खैरथल शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, किशनगढ़बास शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल,नपा नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव, पूर्व सरपंच प्रकाशचन्द, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खैरथल जयप्रकाश हेडाऊ, राजेन्द्र यादव, रिटायर्ड कानूनगो जेपी सैन, फकीर चंद, पंकज रोघा, अर्जुन राजपूत ,नूरमोहम्मद हल्लू, पार्षद नितिन यादव, पार्षद सुनील सांवरिया, धोला राम गुर्जर, राजवीर गुर्जर, सुनील पटेल,पूर्व एमपीएस दिनेश जांगिड़, सलीम खान, आसमदीन, मेहरदीन खान,त्रिभुवन शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजेंद्र सिंघल ने किया।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here