More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ पीजी विश्वविद्यालय का कबड्डी में दबदबा बरकरार, लगातार 13वीं बार बना...

    किशनगढ़ पीजी विश्वविद्यालय का कबड्डी में दबदबा बरकरार, लगातार 13वीं बार बना चैंपियन

    विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में 14 टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल में सरिस्का कॉलेज को 22-13 से हराया

    किशनगढ़बास। राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता में किशनगढ़ पीजी कॉलेज किशनगढ़बास ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लगातार 13वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किशनगढ़ पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर किया गया।

    खेल प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गंगा श्याम गुर्जर रहे। कॉलेज अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान किशनगढ़ पीजी कॉलेज और सरिस्का कॉलेज राजगढ़ के बीच खेला गया।

    रोमांचक मुकाबले में किशनगढ़ पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 22-13 के भारी अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। आयोजन को सफल बनाने पर मत्स्य विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. विक्रम भडाणा ने सभी टीम प्रभारियों का स्वागत किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

    प्रतियोगिता में अनिल जाखड़, गुरदीप चौधरी, सोनू, अविनाश यादव, भूपेंद्र सिंह भडाना ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संरक्षक कृष्णपाल भडाना, टीम कोच नुरेश वशिष्ठ, संजय गोयल, राजेश यादव, चंद्रभान शर्मा, नरेश वर्मा, हेमंत यादव, प्रीति शर्मा, मुनेश यादव, सुरभि शर्मा, प्रिया वर्मा, नवीन कुमार, सलमा, राकेश कुमार, जयप्रकाश, रंजीत वर्मा, वैभव गोयल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य राम मेहरिया ने सभी को धन्यवाद और बधाई दी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here