More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में स्वच्छता अभियान के बीच गंदगी का संकट

    किशनगढ़ बास में स्वच्छता अभियान के बीच गंदगी का संकट

    स्वच्छता अभियान के बावजूद नाले की गंदगी से लोग परेशान

    किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिले में राजस्थान दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा 14 से 19 मार्च तक स्वच्छता एवं संकल्प जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय खैरथल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

    वहीं दूसरी ओर उपखंड किशनगढ़ बास में उपखंड अधिकारी कार्यालय व पुलिस थाना भवन के सामने स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास गंदे पानी निकासी का नाला गंदगी से लबालब भरा हुआ है। नाले को ढककर खोखों के रूप में अस्थायी दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिससे बदबू फैलने के साथ स्कूल एवं आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार नाले के सामने अधिवक्ताओं के कार्यालय, उपखंड अधिकारी का कार्यालय, न्यायालय तथा पुलिस थाना होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाले पर अतिक्रमण और दिनभर वाहनों के आवागमन से जाम जैसी स्थिति भी बन रही है।

    स्वच्छता अभियान के संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल अग्रवाल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अभियान की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता गगन गर्ग को सौंपी गई है। वहीं संबंधित अधिकारी से जानकारी लेने पर स्पष्ट उत्तर नहीं मिल सका, जिससे अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नालों की नियमित सफाई तथा अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि स्वच्छता अभियान के उद्देश्य को प्रभावी बनाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here