More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में 29-30 मार्च को लगेगा 52वां विशाल श्याम मेला

    किशनगढ़ बास में 29-30 मार्च को लगेगा 52वां विशाल श्याम मेला

    श्याम मेला: प्रभात फेरी, शोभायात्रा, छप्पन भोग और भजन संध्या के साथ हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

    किशनगढ़ बास। बांस कृपाल नगर के प्राचीन श्री श्याम प्रभु खाटू वाले मंदिर में 29 व 30 मार्च को दो दिवसीय 52वां विशाल श्याम मेला आयोजित होगा। यह मेला रींगस-खाटूधाम के बाद क्षेत्र का दूसरा बड़ा लख्खी मेला माना जाता है, जिसमें मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर सहित विभिन्न शहरों और गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

    मंदिर विकास समिति द्वारा मेले की तैयारियां लगभग एक महीने पहले से शुरू कर दी जाती हैं। मेले के दौरान अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, शोभायात्रा, छप्पन भोग, भंडारा और भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

    इस बार मेले के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विधायक दीपचंद खेरिया, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव और जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    श्याम मंदिर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम बाबा विकास समिति की बैठक अध्यक्ष बाबा गोरघन दास जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों और नवयुवक समिति को मेले से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    समिति अध्यक्ष बाबा गोरघन दास जांगिड़ ने बताया कि 29 मार्च रविवार को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी, 8:15 बजे हवन, 11:15 बजे भंडारा तथा शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर किशनगढ़ बास के मुख्य मार्गों और गंज क्षेत्र से होकर गुजरेगी।

    रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक विष्णु बृजवासी (ब्रजधाम), सुरजीत सिंह (राजगढ़), तनु फौजदार (भरतपुर), विकी वशिष्ठ (मुंडावर), धर्मवीर बृजवासी (ब्रजधाम) और सुनील जांगिड़ (बांस कृपाल नगर) बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दादवानी करेंगे।

    मेले के दूसरे दिन 30 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

    9 मार्च को निकलेगी निशान पदयात्रा

    श्याम भक्त दयानंद यादव ने बताया कि श्री श्याम बाबा विकास समिति के तत्वावधान में 9 मार्च को नीले घोड़े के निशान के साथ पदयात्रा श्याम मंदिर परिसर से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना होगी। यह पदयात्रा चांदी के रथ के साथ सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। पदयात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दयानंद यादव, दयाराम कुचलिया और सुभाष चंद यादव संभालेंगे।

    बैठक में श्री श्याम विकास समिति के अध्यक्ष गोरधन दास जांगिड़, संरक्षक दीनदयाल, जयप्रकाश पटेल, सरपंच जनेश भूटानी, उपाध्यक्ष कमलेश पमनानी, धीर सिंह ठेकेदार, कोषाध्यक्ष मदनलाल गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष राजकुमार दादवानी, मंत्री दयानंद यादव, दयाराम गुप्ता, सदस्य मनोज कुमार सोनी, विनोद यादव, पिंटू गुर्जर, राजू शर्मा, खेमचंद यादव, महेंद्र यादव, धनराज और ग्यारसा राम यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here