More
    Homeराजस्थानअलवरकिसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

    किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

    भवानी तोप पर चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि मनाई, किसानों के हितों में योगदान को किया याद

    अलवर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर भवानी तोप स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, किसानों और युवाओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एस.आर. यादव ने बताया कि उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया तथा देश के किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की।

    सभा में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकारों और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं। एस.आर. यादव ने युवाओं से चौधरी चरण सिंह की सादगी, जनसेवा और किसान हितैषी विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में किसानों की भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

    उल्लेखनीय है कि चौधरी चरण सिंह का निधन 29 मई 1987 को हुआ था। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here