More
    Homeराजस्थानअलवरकुशालगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड तक सड़क निर्माण को 20 करोड़ की...

    कुशालगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड तक सड़क निर्माण को 20 करोड़ की स्वीकृति- वन राज्यमंत्री संजय शर्मा

    निर्माण कार्य की मंजूरी पर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंसा पर बजट घोषणा 2026-27 के तहत कुशालगढ़ तिराहे से वाया बाबा भर्तृहरि होते हुए थानागाजी थैंक्यू बोर्ड तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

    कुशालगढ़ तिराहा सड़क निर्माण
    कुशालगढ़ तिराहा सड़क निर्माण

    स्वीकृति जारी होने पर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्रीमती दीया कुमारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से आमजन को यातायात में सुगमता मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

    शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और पुलिया निर्माण जैसी परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ आमजन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

    उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में उनकी अनुशंसा पर बजट घोषणा 2026-27 के तहत अलवर-बांदीकुई खंड में मालाखेड़ा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी निर्माण तथा भर्तृहरि तिराहे पर 5 करोड़ रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है।

    वन राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here