More
    Homeराजस्थानअलवरकृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं पर भड़के किसान, प्रशासन को 3 दिन...

    कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं पर भड़के किसान, प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

    मंडी में समस्याओं को लेकर किसानों का अल्टीमेटम, अतिक्रमण और गंदगी पर जताई नाराजगी

    अलवर। कृषि उपज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों और पल्सेदारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

    मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का अल्टीमेटम

    संगठन के स्वराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी परिसर में लंबे समय से कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो किसान आंदोलन और अनशन करने को मजबूर होंगे।

    मंडी में अतिक्रमण और गंदगी से परेशानी

    किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति द्वारा बनाए गए कॉमन फड़ों पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा।

    इसके अलावा मंडी परिसर में पानी की प्याऊ टंकी की कई वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है। वहीं शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है और साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है।

    मंडी की समस्याओं पर जल्द समाधान की मांग

    किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में व्याप्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here