More
    Homeराजस्थानजोधपुरकृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन जल- 2026

    कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन जल- 2026

    जल प्रबंधन एवं कृषि प्रौद्योगिकियों पर देशभर के विशेषज्ञों के मंथन का बनेगा मंच, कुलगुरु ने किया ब्रोशर का विमोचन

    जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में जल प्रबंधन एवं कृषि प्रौद्योगिकियों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन जल- 2026 का आयोजन 10 एवं 11 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह जैतावत ने इस सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन किया।

    सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य कृषि क्षेत्र में जल प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों से संबंधित मुद्दों पर विशेषज्ञों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा शोध एवं तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

    संवाद एवं ज्ञान-विनिमय के महत्वपूर्ण

    इस मौके पर कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में कृषि उत्पादन, प्राकृतिक संसाधनों एवं विशेष रूप से जल उपलब्धता से निकटता से जुड़ा हुआ है। कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य भी पश्चिमी राजस्थान के कृषकों की आर्थिक उन्नति व मानव संसाधन के विकास से जुड़ा हुआ है।

    यह सम्मेलन विशेष रूप से शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में कृषि के लिए जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कृषि विकास से संबंधित विषयों पर ज्ञान के आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा।

    जल प्रबंधन पर होगा व्यापक वैज्ञानिक विमर्श

    यह सम्मेलन शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों के लिए अपने अनुसंधान कार्यों, नवीन तकनीकों तथा अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिभागियों को एक-दूसरे के अनुसंधान कार्यों एवं तकनीकी अनुभवों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इससे कृषि क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों के प्रसार से जुड़े प्रयासों को गति मिलने की संभावना है।

    इनकी रहेगी भूमिका

    जन संपर्क अधिकारी डॉ संगीता शर्मा ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में डॉ. प्रदीप पगारिया को संयोजक तथा डॉ. एम.एल. मेहरिया को सह-संयोजक बनाया गया है। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. सीमा, डॉ. प्रियंका स्वामी एवं डॉ. कुलदीप सिंह राजावत की भूमिका रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here