More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय वन मंत्री ने योग शिविर में लिया भाग, दिया जीवनशैली में...

    केंद्रीय वन मंत्री ने योग शिविर में लिया भाग, दिया जीवनशैली में योग अपनाने का संदेश

    देशदुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाकर  विज़िट करें: [missionsach.com] या [missionsachnetwork.com]

    अलवर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार सुबह पुराना सूचना केंद्र स्थित गांधी स्वास्थ्य सदन समिति द्वारा संचालित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं योग केंद्र में आयोजित मेगा नि:शुल्क योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ जीवन हेतु योग को अपनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि “योग न केवल शारीरिक मजबूती, बल्कि मानसिक संतुलन और आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है। आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या में योग ही वह माध्यम है, जो हमें तनाव से मुक्ति और आत्मिक शांति प्रदान करता है। शरीर को संतुलित और रोगमुक्त रखने के लिए योग को जीवनशैली में अनिवार्य रूप से शामिल करें।”

    शिविर में शिक्षाविद् डॉ. अनुदिता झा के निर्देशन में बालक-बालिकाओं ने योग और भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जो उपस्थित लोगों को खूब भाईं और कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान की।

    इस अवसर पर संस्था के संचालक  सुशील झालानी, जिलाध्यक्ष  अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक  बनवारीलाल सिंघल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. गुप्ता, कवि विनीत चौहान, श्रीकृष्ण गुप्ता,  विवेक प्रधान, जितेन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here