More
    Homeराजस्थानबहरोडकोकावास हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण...

    कोकावास हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

    सोडावास के निकट कोकावास हनुमान मंदिर में आस्था का संगम, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

    सोडावास। कोकावास हनुमान मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इसके बाद बाबा को विशेष भोग अर्पित किया गया तथा सुबह 9:15 बजे से प्रसादी भंडारे का शुभारंभ हुआ। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसादी ग्रहण की।

    धार्मिक आयोजन के दौरान भजन गायकों ने हनुमान जी के भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

    इस अवसर पर ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मंदिर के संत राम पुनीत महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

    आयोजन के सफल संचालन में ग्रामीणों एवं सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here