खैरथल-तिजारा क्षेत्र में विवाद को लेकर हमला, पुलिस ने जांच शुरू की
खैरथल-तिजारा। क्षेत्र के कोटकासिम थाना इलाके के गांव अलीपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार चार भाइयों के बीच करीब सात बीघा पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई रामअवतार पर लाठी-फरसी से हमला कर दिया। हमले में रामअवतार के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी छोटा भाई पूरी जमीन अपने कब्जे में लेना चाहता था और इसके लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी परिवार के साथ मारपीट कर चुका है और माता-पिता पर हमला करने के साथ पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दे चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


