More
    Homeराजस्थानखैरथलखाटू श्याम का पंचम श्याम वंदना महोत्सव निशान यात्रा के साथ 29...

    खाटू श्याम का पंचम श्याम वंदना महोत्सव निशान यात्रा के साथ 29 अगस्त को होगा

    श्याम वंदना महोत्सव में चांदी का रथ रहेगा आकर्षण, रातभर भजनों से गूंजेगा खैरथल

    खैरथल। श्री श्याम सखा समिति खैरथल की ओर से पंचम विशाल श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को जसोरिया कॉलोनी, खैरथल में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में निशान यात्रा, श्याम वंदना जागरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    समिति के भुवनेश गुप्ता एवं त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को शाम 4:15 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जसोरिया कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में बाबा के निशान लेकर भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल होंगे।

    चांदी का रथ और भव्य श्रृंगार रहेगा आकर्षण

    आयोजकों के अनुसार इस वर्ष महोत्सव में चांदी का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही छप्पन भोग, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और लक्की ड्रॉ सहित कई आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से रखे गए हैं।

    रात्रि 8:15 बजे से सुबह तक श्री श्याम वंदना जागरण का आयोजन होगा। जागरण में कानपुर के कलाकार विकास अग्रवाल, जयपुर के आयुष सोमानी एवं खैरथल के दीपांशु गुप्ता भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। वहीं अलवर का विनोद म्यूजिकल ग्रुप अपनी स्वर लहरियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में आनंदित करेगा।

    कार्यक्रम का मंच संचालन नवीन अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के अगले दिन 30 अगस्त को आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

    श्री श्याम सखा समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्याम की भक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here