स्वामी शांतानंद महाराज के सान्निध्य में जुटेंगे नामी कवि, गीतों और गजलों के साथ हास्य रचनाओं से गूंजेगा प्राचीन बावड़ी हनुमान मंदिर आश्रम
लक्ष्मणगढ़। तहसील क्षेत्र के खुड़ियाना गांव में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा रास महोत्सव के तहत कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। रात 9 बजे प्राचीन बावड़ी हनुमान मंदिर आश्रम में होने वाले इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के नामी कवि अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं, गीतों और गजलों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्वामी शांतानंद महाराज के सान्निध्य में होगा।
हास्य-व्यंग्य की रचनाओं से सजेगी काव्य संध्या
आयोजन में हास्य-व्यंग्य के कवि कमल मनोहर, कमल माहेश्वरी, बृज किशोर पटेल और हरनाथ सिंह चौहान अपनी रचनाएं सुनाएंगे। वहीं गजल गायिका ममता वाणी, गीतकार राजू चौरसिया और ओजस्वी कवि हेमंत राज ‘हिंद’ भी अपनी प्रस्तुतियों से काव्य संध्या को खास बनाएंगे।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से होगा आयोजन
आयोजन प्रमुख स्वामी शांतानंद महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव और कवि सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा टोलियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम खुड़ियाना गांव के निवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
गांव में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, गीत और गजलों के माध्यम से श्रोताओं को मनोरंजन के साथ साहित्यिक प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

