More
    Homeराजस्थानअलवरखेत में डोल तोड़ने की बात पर विवाद, सास-बहू घायल

    खेत में डोल तोड़ने की बात पर विवाद, सास-बहू घायल

    डोल तोड़ने के बाद हुई मारपीट, देवर सहित अन्य लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप

    लक्ष्मणगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में डोल तोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में सास-बहू घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने देवर सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    जानकारी के अनुसार घायल सावित्री और मनीषा, जो रिश्ते में सास-बहू हैं, ने बताया कि खेत में ढोल तोड़ने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

    सावित्री का आरोप है कि उसके देवर मुकेश ने डंडे से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। विवाद के दौरान मनीषा भी घायल हो गई। घटना के समय मौके पर गोलू, झैसा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

    घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।

    पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here