मंदिर लाडली महल में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं की सराहना
खैरथल। जिला पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने खैरथल स्थित प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर ‘लाडली महल’ पहुंचकर श्रद्धा भाव से दर्शन किए। उनके आगमन से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक गरिमामय हो गया।
एसपी उपाध्याय ने लाडली जी के चरणों में नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के संस्थापक महंत पंडित शशि भूषण गल्याण मिश्र के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की भव्यता का अवलोकन किया।
मंदिर की स्थापत्य कला, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए एसपी उपाध्याय ने कहा कि यह स्थल केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मानसिक सुकून प्रदान करने वाला पवित्र धाम है।
इस अवसर पर उन्होंने महंत पंडित शशि भूषण गल्याण मिश्र से मंदिर के निर्माण, इसकी विशेषताओं और क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं।
एसपी उपाध्याय ने आगे कहा कि खैरथल क्षेत्र में स्थित यह मंदिर एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति और शांति का अनुभव करते हैं। मंदिर की स्वच्छता, व्यवस्थाएं और अनुशासन भी सराहनीय हैं।
मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी एसपी के इस सादगीपूर्ण और श्रद्धाभाव से भरे दौरे की सराहना की। उनके आगमन से पूरे वातावरण में विशेष ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


