More
    Homeखैरथल-तिजारा जिला परिषद में भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीटें, निर्दलीय भी जीते

    खैरथल-तिजारा जिला परिषद में भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीटें, निर्दलीय भी जीते

    25 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के खाते में 10-10 सीटें, तीन निर्दलीय और दो बसपा प्रत्याशी विजयी

     

    किशनगढ़बास । जिला परिषद के चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिला परिषद की कुल 25 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी, जबकि दो सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी विजयी रहे।

    परिणामों के अनुसार जिला परिषद में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रही हैं। ऐसे में जिला परिषद की राजनीति में निर्दलीय और बसपा के विजयी प्रत्याशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

    पार्टीवार स्थिति इस प्रकार रही

    • भाजपा : 10 सीटें

    • कांग्रेस : 10 सीटें

    • निर्दलीय : 3 सीटें

    • बसपा : 2 सीटें

    विजयी प्रत्याशियों की सूची

    वार्डविजयी प्रत्याशीपार्टी
    1विनोद कुमारीकांग्रेस
    2इंदरजीतभाजपा
    3मीनाक्षी यादवभाजपा
    4पवन यादवभाजपा
    5अंजू चौधरीभाजपा
    6सुमन गुर्जरभाजपा
    7डॉ. महेश रायभाजपा
    8पूरण कुमारकांग्रेस
    9अनीश खानभाजपा
    10सहानाकांग्रेस
    11रफीक खानकांग्रेस
    12संतोषकांग्रेस
    13असरोकांग्रेस
    14जमशेदकांग्रेस
    15सोनमनिर्दलीय
    16अजयपालभाजपा
    17सुनीताकांग्रेस
    18प्रीतम यादवभाजपा
    19अनिशाबसपा
    20हनीफबसपा
    21मदन मोहनकांग्रेस
    22अमितानिर्दलीय
    23पूजा यादवनिर्दलीय
    24राधेश्यामकांग्रेस
    25राकेश चौधरीभाजपा

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here