More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में अग्रसेन सर्किल पर बढ़ता अतिक्रमण, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

    खैरथल में अग्रसेन सर्किल पर बढ़ता अतिक्रमण, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

    अतिक्रमण के कारण खैरथल के अग्रसेन सर्किल पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, लोगों में नाराजगी

    खैरथल-तिजारा। अग्रसेन सर्किल पर इन दिनों अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और संबंधित विभागों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    कस्बे के मातोर रोड स्थित इस महत्वपूर्ण चौराहे पर अव्यवस्थित रूप से लगे विद्युत पोल, शाइन बोर्ड और अस्थायी संरचनाएं अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही हैं। नगर परिषद और विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

    सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं की थड़ियां स्थायी रूप से जमी हुई हैं, वहीं वाहन भी अनियमित रूप से खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पीक आवर में भारी और ओवरलोड वाहन बेरोकटोक गुजरते हैं, जिससे दिव्यांग और बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। कई बार ये वाहन झूलते बिजली के तारों को छूते हुए निकलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

    नगर परिषद द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह केवल औपचारिकता तक सीमित रहती है। स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित और प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here