शोभायात्रा से हुआ पर्व का आगाज, 16 फरवरी को पंचामृत अभिषेक, हवन व भजन-कीर्तन
खैरथल। हनुमान पहाड़ी पर विराजमान कैलाश पर्वत मंदिर में 13वां महाशिवरात्रि पर्व मेला रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। मेले की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ की गई।
दोपहर 1:15 बजे कैलाश महादेव मंदिर से शोभायात्रा रवाना होकर खैरथल के प्रमुख बाजारों से होकर निकली। इस दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य पर्व 16 फरवरी 2026, सोमवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। प्रातः 8:15 बजे पंचामृत अभिषेक, 9:15 बजे हवन तथा 11:15 बजे बाबा का गुणगान और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक निरंतर चलेगा, जिसमें विभिन्न भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सेवा और भंडारे में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


