खैरथल : विभिन्न देशों की संस्कृति दर्शाती पेंटिंग्स को सराहा
खैरथल। राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को खैरथल जिला मुख्यालय स्थित इंटरनेशनल कैफे “विदेशी रसोई” का दौरा किया। इस दौरान कैफे परिसर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कैफे के संचालक निशांत शर्मा, प्रशांत शर्मा और नील शर्मा ने उप मुख्यमंत्री का माला व शॉल पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप एक आकर्षक पेंटिंग भेंट की।
दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कैफे में प्रदर्शित विभिन्न देशों की संस्कृति को दर्शाने वाली पेंटिंग्स का अवलोकन किया। उन्होंने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की थीम आधारित पहलें न केवल कला को बढ़ावा देती हैं, बल्कि विभिन्न देशों की संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर वैश्विक बंधुत्व का संदेश भी देती हैं।
उन्होंने “विदेशी रसोई” के संचालकों की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि खैरथल जैसे शहर में इस प्रकार का इंटरनेशनल थीम कैफे युवाओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कैफे की साज-सज्जा और अंतरराष्ट्रीय थीम की सराहना की। उप मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


