More
    Homeराजस्थानअलवरगंभीर—कोहली के कोच रहे पाटिल बोले, टेक्निकल हो गया है भारतीय क्रिकेट

    गंभीर—कोहली के कोच रहे पाटिल बोले, टेक्निकल हो गया है भारतीय क्रिकेट

    अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी और 1983 विश्वविजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे संदीप पाटिल शनिवार को अलवर आए। इस दौरान उन्होनें अलवर में क्रिकेट प्रतिभा तराशने के लिए जल्दी ही क्रिकेट अकादमी खोलने की बात की। गौरतलब है कि संदीप पाटिल भारतीय टीम के चयनकर्ता गौतम गंभीर और सीनियर खिलाडी विराट कोहली को खेल के गुर सिखा चुके है।
    ​मिशन सच नेटवर्क से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि अलवर में कोचों को तैयार किया जाएगा जो खिलाडियों को खेल के गुर सिखाएंगे। उन्होने कहा कि छोटे शहरों में प्रतिभा को तराशने के अच्छे अवसर नहीं मिल पाते।
    खिलाडी संदीप पाटिल शहर के एलआईईटी कॉलेज में आए जहां उनसे क्रिकेट कोच अनिल यादव ने बात की। साथ ही एलआईईटी ग्रुप के चेयरमैन डा राजेश भारद्वाज ने भी जानकारी दी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here