धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रत्नाकर पुरस्कार से सम्मानित शुभा जैन
जयपुर। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान, सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गायत्री नगर, महारानी फार्म निवासी श्रीमती शुभा जैन को रत्नाकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान द्रव्य संग्रह की कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद सांगानेर में आयोजित परीक्षा में भी उन्होंने सफलता हासिल की।
श्रीमती शुभा जैन, संदीप जैन एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं तथा अशोक एवं अनीता रावका की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से गायत्री नगर, महारानी फार्म स्थित जैन समाज का गौरव बढ़ा है।
रत्नाकर पुरस्कार से सम्मानित होने पर गायत्री नगर जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने श्रीमती शुभा जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


