जयपुर के जैन समाज में निर्विरोध अध्यक्ष बने अरुण शाह, पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
जयपुर। दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर के चुनाव वर्ष 2026 के लिए शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन तथा सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया और नवल जैन की देखरेख में आयोजित की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1338 मतदाताओं में से 970 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों में अरुण शाह को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं राजेश बोहरा को मंत्री और राकेश छावड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
10 मई को हुए निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर विजय सोगानी तथा संयुक्त मंत्री पद पर संजय ठोलिया निर्वाचित हुए। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष गंगवाल, बसंत बाकलीवाल, राकेश पाटौदी, गजेंद्र छाबड़ा, पदम झांझरी और संतोष रावका को निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छावड़ा का स्वागत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी चुनाव अधिकारियों और चुनाव सहायकों का सम्मान किया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के पश्चात नवगठित मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी की वेदी के समक्ष सामूहिक आरती की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह और मंत्री राजेश बोहरा ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाली टीम तथा समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक जन चेतना मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, राजस्थान जैन सभा के सुभाष बज, पूर्व अध्यक्ष अनिल टोंग्या, राजेंद्र सोगानी, वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, आलोक शाह, सीए पंकज जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


