रैणी थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्ती, गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अलवर। अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी और वृत्ताधिकारी राजगढ़ के सुपरविजन में रैणी थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, यह मामला मुकदमा संख्या 142/2026 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों तक पहुंच बनाई।
थानाधिकारी बने सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार मुख्य आरोपी राहुल कुमार सैनी (24) निवासी माली बास सीमला, थाना बैजूपाड़ा जिला दौसा है, जबकि सहयोगी आरोपी सचिन सैनी (19) निवासी माली बास, थाना बैजूपाड़ा जिला दौसा को भी हिरासत में लिया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


