More
    Homeराजस्थानअलवरगैस-पेट्रोल संकट पर जूली का हमला, सरकार घिरी

    गैस-पेट्रोल संकट पर जूली का हमला, सरकार घिरी

    राजस्थान में गैस-पेट्रोल संकट पर जूली ने उठाए सवाल, आमजन को राहत देने की मांग

    अलवर। राजस्थान में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर आम जनता की बढ़ती परेशानियों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

    जूली ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार ईंधन संकट गहराता जा रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है, वहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परिवहन और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई स्पष्ट नीति सामने आ रही है और न ही हालात सुधारने के ठोस प्रयास दिख रहे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने खास तौर पर जिले का जिक्र करते हुए कहा कि यहां दो-दो मंत्री होने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जो सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

    जूली ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और प्रशासनिक स्तर पर भी लापरवाही साफ नजर आ रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रभावी कदम उठाकर आमजन को राहत देने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here