More
    Homeराजस्थानअलवरगैस माफिया कार्रवाई में 150 सिलेंडर जब्त

    गैस माफिया कार्रवाई में 150 सिलेंडर जब्त

    गैस रिफिलिंग अवैध कारोबार का भंडाफोड़

    अलवर। जिले की रामगढ़ तहसील के ग्राम धनखेड़ा में बुधवार को प्रवर्तन जांच दल ने एलपीजी गैस के अवैध भंडारण, परिवहन और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 सिलेंडर जब्त किए।

    जांच के दौरान धारा सिंह मीणा के परिसर में अजय मीणा मौजूद मिले, जिनकी निगरानी में परिसर की तलाशी ली गई। मौके पर खड़े केन्टरा वाहन (RJ-02-GB-1836) में 57 भरे और 50 खाली सिलेंडर पाए गए, जबकि 43 सिलेंडर जमीन पर रखे मिले।

    इसके अलावा 2 गैस रिफिलिंग की इलेक्ट्रिक मोटर, 6 रेगुलेटर और 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी बरामद किए गए। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह पूरा कारोबार बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध संचालित किया जा रहा था। मौके पर रिफिलिंग सेटअप मिलने से अवैध गैस भराई की पुष्टि हुई, जो एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 का उल्लंघन है।

    प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर रिद्धि-सिद्धि गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया, जबकि वाहन को एमआईए थाना में जमा कराया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here