More
    Homeराजस्थानअलवरगैस संकट को लेकर सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

    गैस संकट को लेकर सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

    गैस अनुपलब्धता पर बानसूर-उमरैण में प्रदर्शन, पुतला दहन के बीच लगाए तीखे आरोप

    अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारें केवल अपनी मनमानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के इशारे पर चलने वाली राजस्थान सरकार कठपुतली की तरह काम कर रही है।

    जूली रविवार को बानसूर और उमरैण में एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

    जूली ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति बाधित होने से मध्यम व गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल गैस के दामों में कटौती करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालात सामान्य होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थिति सामान्य है तो लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़े हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया वृद्धि ने आमजन की कमर तोड़ दी है, वहीं कमर्शियल गैस की आपूर्ति में भी बाधाएं आ रही हैं। इसके कारण प्रदेश में कालाबाजारी बढ़ने का खतरा है।

    इस दौरान जूली ने कुप्रबंधन के कारण हुई मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

    भर्तृहरि धाम पर किया दर्शन

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोक देवता महाराजा भर्तृहरि के धाम पर पहुंचकर धोक लगाई और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

    सरिस्का फाउंडेशन का शुभारंभ

    उन्होंने भगवान देवनारायण एवं महाराजा भर्तृहरि की प्रेरणा से सरिस्का क्षेत्र के दुर्गम इलाकों के लोगों के कौशल विकास और जीवन स्तर सुधार के उद्देश्य से “सरिस्का फाउंडेशन” का शुभारंभ किया। इस दौरान फाउंडेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन और पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

    जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

    मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए जूली ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here