More
    Homeराजस्थानअलवरगोविंदगढ़ थाना हमले मामले में चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

    गोविंदगढ़ थाना हमले मामले में चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

    गोविंदगढ़ पथराव प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को 21 मई तक जेल भेजा गया

    अलवर। गोविंदगढ़ थाना परिसर में बाइक छुड़ाने को लेकर हुए हमले और पथराव मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शुक्रवार को अनुसूचित जाति-जनजाति अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 21 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।

    सरकारी वकील योगेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में एएसआई बलवीर द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाने पर हमला करने, पथराव, मारपीट तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को पटाखा बाइक जब्त करने की कार्रवाई के बाद आक्रोशित भीड़ ने गोविंदगढ़ पुलिस थाने पर जमकर पथराव किया था। घटना में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    इधर, एक आरोपी ने अदालत परिसर में दावा किया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसे झूठा फंसाया गया है। आरोपी ने कहा कि संबंधित बाइक भी उसकी नहीं थी और उसने किसी प्रकार का पथराव नहीं किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here