सम्मेलन के दौरान समाज एकजुटता और समरसता का संदेश, राजाराम जी का आह्वान
खैरथल। गोविंद माधव पार्क, ग्राम माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री राजाराम जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र जी लोड़ा थे। मंच पर संत समाज की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम, खैरथल के संत हरीश जी सहित अन्य संतजन एवं समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में राजाराम जी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित होने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा समय-समय पर मंदिरों को क्षति पहुंचाई गई, लेकिन समाज की आस्था और संस्कारों को समाप्त नहीं किया जा सका।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए समाज संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही “पांच परिवर्तन” — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य — विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए सभी हिंदू समाज बंधुओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन जी खंडेलवाल, श्याम लाल जी, दीपक मांडू, महेश वशिष्ठ, गुलशन सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में समाज के विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया तथा भारत माता की आरती और जयघोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


