युवा परिषद का भव्य आयोजन, पूर्व अध्यक्षों के योगदान को मिला सम्मान
कामां। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा द्वारा प्राप्त स्वर्ण जयंती गौरव अवॉर्ड को एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से जैन समाज को समर्पित किया गया। यह सम्मान परिषद को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्राप्त हुआ था।
युवा परिषद के अध्यक्ष आकाश जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जैन धर्म के सत्रहवें तीर्थंकर कुंथुनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक के अवसर पर कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र के जाप से हुई, जिसके पश्चात 48 दीपों से भक्तामर पाठ की अर्चना की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्ण जयंती गौरव अवॉर्ड को जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया सहित समाज के पदाधिकारियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि वर्ष 1979 में बोया गया बीज आज वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है और कामां शाखा उसकी मजबूत कड़ी है।
इस मौके पर दीपक जैन और संजय सर्राफ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में युवा परिषद के दिवंगत पूर्व अध्यक्षों शिखर चंद जैन, कपूरचंद पथराली वाले, सुरेश जैन सर्राफ और देवेंद्र जैन बड़जात्या का भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही अनुपस्थित पूर्व अध्यक्षों उदयभान जैन बड़जात्या और मूलचंद जैन पटवारी को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्षों कपूर चंद जैन, राजेंद्र जैन (एलआईसी), देवेंद्र जैन, बाबूलाल जैन अगोनिया, भगवानदास जैन, महावीर जैन, सुभाष जैन, सुशील जैन बड़जात्या, संजय जैन बोलखेड़िया, मयंक जैन लहसरिया सहित समाज की कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
अंत में आकाश जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज का है और इसे समाज को समर्पित करना ही सबसे बड़ा गर्व है। कार्यक्रम का समापन पालना झुलाई के साथ हर्षोल्लासपूर्वक हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


