More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविरों से ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ, 3.41 लाख से...

    ग्रामीण सेवा शिविरों से ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ, 3.41 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निस्तारण

    सरकारी योजनाओं का गांव-गांव पहुंचा लाभ, 4.49 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिले में 12 जून से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए प्रभावी जनसेवा का माध्यम बनकर उभरे हैं। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 7 जुलाई तक आयोजित शिविरों में 3 लाख 41 हजार 425 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 4 लाख 49 हजार 217 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।

    राजस्व विभाग ने निपटाए हजारों प्रकरण

    राजस्व विभाग ने नामांतरण के 2,931, सीमाज्ञान एवं पत्थरगढ़ी के 681, विभाजन के 283, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 1,844, जाति, मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण-पत्र के 8,750 प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा सार्वजनिक भूमि, रास्तों और अतिक्रमण से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई तथा 1 लाख 644 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।

    पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियां

    पंचायती राज विभाग ने 9,759 पट्टे जारी किए, जबकि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु परिवारों को 332 पट्टे वितरित किए। स्वच्छता अभियान के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों, सोख्ता गड्ढों तथा ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े अनेक कार्य पूरे किए गए।

    ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्तों का वितरण, स्वयं सहायता समूहों का गठन, बैंक खाते खुलवाने तथा विभिन्न आजीविका योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

    पेयजल, बिजली और सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 513 हैंडपंपों की मरम्मत, 774 पाइप लाइन लीकेज ठीक किए तथा पेयजल संबंधी 1,486 शिकायतों का निस्तारण किया।

    ऊर्जा विभाग ने बिजली आपूर्ति, मीटर, ट्रांसफार्मर, ढीले तार, नए कनेक्शन और लोड संबंधी 4,841 प्रकरणों का समाधान किया।

    सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत, राजकीय भवनों की मरम्मत और भूमि नामांतरण से जुड़े 543 प्रकरणों का निस्तारण किया।

    स्वास्थ्य शिविरों में हजारों लोगों की जांच और उपचार

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 36,311 मरीजों का उपचार, 14,659 लोगों की टीबी जांच, 7,624 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, 1,758 बच्चों का टीकाकरण तथा 23,997 लोगों की रक्तचाप एवं मधुमेह जांच की।

    सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना, विशेष योग्यजन सहायता एवं कौशल प्रशिक्षण सहित अनेक योजनाओं के तहत आवेदन स्वीकृत किए।

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पंजीकरण के साथ 82 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

    कृषि, पशुपालन और शिक्षा विभाग भी रहे सक्रिय

    पशुपालन विभाग ने हजारों पशुओं का उपचार, टीकाकरण, कृमिनाशन एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 16,401 बीमा पॉलिसियां वितरित कीं।

    कृषि विभाग ने 53 हजार से अधिक किसानों को योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित कीं।

    शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति, पालनहार योजना और नए शैक्षणिक सत्र में 8,106 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया।

    इसके अलावा आयुष, परिवहन, वन, सहकारिता, आयोजना, सैनिक कल्याण और आपदा प्रबंधन विभागों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

    जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here