मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत ग्रामीण सेवा शिविर में दो पशुओं का हाथों-हाथ हुआ बीमा
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत सिलीबावड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी चन्द्रकला देवी के दो पशुओं का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत मौके पर ही बीमा किया गया।
बीमा पॉलिसी हाथों-हाथ मिलने पर चन्द्रकला देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा का बड़ा सहारा मिला है।
पशुपालकों को मिल रही आर्थिक सुरक्षा
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के विभिन्न कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चन्द्रकला देवी को तत्काल पशु बीमा पॉलिसी जारी की गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार पशुपालन है। ऐसे में पशुओं का बीमा होने से अकाल मृत्यु अथवा बीमारी की स्थिति में होने वाले आर्थिक नुकसान की चिंता काफी हद तक कम हो गई है।
योजना से बढ़ा पशुपालकों का भरोसा
लाभार्थी ने कहा कि अब वे निश्चिंत होकर पशुपालन और कृषि कार्य कर सकेंगी। पशुओं की सुरक्षा से परिवार की आर्थिक स्थिरता भी मजबूत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी और राहत प्रदान करने वाली है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


