More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    भूमि विभाजन से मिली राहत, शिविर में मौके पर कार्रवाई से लाभार्थियों का बढ़ा सरकार पर विश्वास

    अलवर। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 अभियान के तहत अलवर जिले में आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत सैंथली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दो ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित भूमि विभाजन की समस्या का आपसी सहमति से निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की गई।

    शिविर में ग्राम मंगलेशपुर निवासी पप्पूराम और बाबूलाल की संयुक्त भूमि का नियमानुसार विभाजन कराया गया। वर्षों से संयुक्त खाते में दर्ज भूमि के कारण दोनों पक्षों को अपने-अपने हिस्से का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा था, जिससे राजस्व संबंधी कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

    शिविर में आवेदन, मौके पर मिला समाधान

    लाभार्थियों ने बताया कि भूमि विभाजन के लिए वे लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रक्रिया की जटिलता, आवश्यक जानकारी के अभाव और समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला लंबित बना हुआ था। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने उपखंड अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही भूमि विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर राहत प्रदान की गई।

    सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता हुआ आसान

    भूमि का स्पष्ट विभाजन होने के बाद अब दोनों लाभार्थियों को राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा मिलेगी। लाभार्थियों ने कहा कि शिविर में बिना अनावश्यक दौड़-भाग के समस्या का समाधान होने से उनका समय और खर्च दोनों बचे हैं।

    सरकार की पहल की सराहना

    पप्पूराम और बाबूलाल ने ग्रामीण सेवा शिविरों की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का एक ही दिन में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here