ग्राम रथ अभियान के तहत 12 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन से होगा योजनाओं का प्रचार-प्रसार
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 12 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के जरिए ग्रामीणों तक 13 विभागों की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
जिला कलक्टर के अनुसार 12 मई को थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरबड़ा, सकट, नारायणपुर, नाथलवाड़ा और बिघोता में ग्राम रथ पहुंचेंगे।
इसी प्रकार अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेडका और अकबरपुर में भी प्रचार रथों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहरा, गोठड़ा, खेडा मंगलसिंह और पहड़ावती में भी ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
वहीं कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालवाड़ी, अगराया, पीपलखेड़ा, मंगोलाकी और नाटोज में ग्राम रथों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


