More
    Homeराजस्थानअलवरग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण एवं बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह 29 मई...

    ग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण एवं बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह 29 मई को

    ओसवाल स्कूल में आयोजित होंगे विविध सांस्कृतिक व प्रशिक्षण कार्यक्रम

    अलवर। भारत विकास परिषद् अलवर एवं भारत विकास परिषद् अलवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण शिविर एवं बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह 29 मई 2026 को ओसवाल स्कूल शिक्षण समिति परिसर, मोनिया बाबा की प्याऊ के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटी अलवर सुश्री रितु सैनी उपस्थित रहेंगी।

    महिलाओं और बच्चों को दी जा रही विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग

    शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि 20 मई से शुरू हुए इस शिविर में अलवर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं एवं बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर में नृत्य (जूनियर एवं महिला वर्ग), कत्थक, मेहंदी, ढोलक, योगासन, कैलीग्राफी, ब्यूटिशियन, सिलाई, ड्राइंग-पेंटिंग, कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा जुडो-कराटे जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    बाल संस्कार शिविर में दिए संस्कार और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन

    बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत मानस ऑयल की डायरेक्टर मंजू चौधरी ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर हंसी-मजाक के माध्यम से सीखने का माहौल बनाया, जिसे बच्चों ने खूब पसंद किया।

    इसी क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की चीफ ट्रेनर एवं मित्तल हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक डॉ. कुमुद गुप्ता ने महिलाओं और बच्चियों को हेल्थ एंड हाइजीन तथा गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान भी किया, जिसकी प्रतिभागियों ने सराहना की।

    पौधा भेंट कर किया सम्मान

    कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् परिवार की ओर से डॉ. कुमुद गुप्ता एवं मंजू चौधरी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    ये पदाधिकारी रहे मौजूद

    कार्यक्रम में अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल, पूर्व रीजन संरक्षक डॉ. के.के. गुप्ता, जिला समन्वयक राधेश्याम, महिला सहभागिता संयोजक शोभा अग्रवाल, महिला शिविर प्रकल्प संयोजक आशा मित्तल, सह-संयोजक नीना सोनी, शाखा संयोजक संस्कार राधारमण सोनी, नीना गुप्ता, साधना गुप्ता एवं हेमेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here