More
    Homeराजस्थानअलवरघर से गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए बदमाश, मधुबन बैंक कॉलोनी में...

    घर से गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए बदमाश, मधुबन बैंक कॉलोनी में चोरी

    सीसीटीवी में कैद वारदात, बाइक पर सिलेंडर रखकर भागे आरोपी

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कलेक्टर निवास के पास स्थित मधुबन बैंक कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर पहले घर के बाहर पहुंचे और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। मौका मिलते ही वे मकान के अंदर घुसे और वहां से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले आए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी सिलेंडर को बाइक पर रखकर तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं।

    घटना के बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here