More
    Homeराजस्थानअलवरजनजाति गरिमा उत्सव के तहत 20 मई को लगेंगे विशेष शिविर, आमजन...

    जनजाति गरिमा उत्सव के तहत 20 मई को लगेंगे विशेष शिविर, आमजन के होंगे मूलभूत कार्य

    अलवर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में आयोजित जनजाति गरिमा शिविरों में आधार, राशन, आयुष्मान, पेंशन और किसान योजनाओं सहित कई सेवाएं मिलेंगी एक ही स्थान पर

    अलवर। आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले में 25 मई तक चलाए जा रहे जनजाति गरिमा उत्सव के तहत ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के अंतर्गत 20 मई को विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन के मूलभूत कार्य एक ही स्थान पर किए जाएंगे।

    जिला कलक्टर ने बताया कि पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत परबैणी के लिए गांव परबैणी, ग्राम पंचायत भूलेरी के लिए गांव भूलेरी, ग्राम पंचायत पाटन के लिए गांव ओडपुर एवं ग्राम पंचायत जामडोली के लिए गांव जामडोली में शिविर आयोजित होंगे।

    इसी प्रकार पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत थाना के लिए गांव खरखड़ा, ग्राम पंचायत पलवा के लिए गांव डाबला मीना, ग्राम पंचायत सुरेर के लिए गांव सुरेर एवं ग्राम पंचायत भजेडा के लिए गांव भजेडा में शिविर लगाए जाएंगे।

    पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत भीकमपुरा के लिए गांव गोपालपुरा एवं ग्राम पंचायत क्यारा के लिए गांव क्यारा, पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत भनोखर के लिए गांव भनोखर एवं ग्राम पंचायत रोनीजाथान के लिए गांव मान्या का बास में भी जनजाति गरिमा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अलावा पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत खोहरा मलावली के लिए गांव खोहरा मलावली एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर के लिए रसूलपुर तथा पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायत सैंथली के लिए गांव नयाबास में भी जनजाति गरिमा शिविर लगाए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल बीमारी की जांच, स्वास्थ्य जांच, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान कार्ड, जनधन खाता, बीमा कवरेज एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

    साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिविरों के दौरान आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई आयोजित कर समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here