गरिमा उत्सव के शिविरों में एक ही स्थान पर होंगे आधार, आयुष्मान, पेंशन और जनसुनवाई सहित कई जरूरी काम
अलवर। जिले में जनजाति गरिमा उत्सव के तहत चलाए जा रहे ‘जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के अंतर्गत 21 और 22 मई को विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय वर्ग के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और मूलभूत सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 21 मई को पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत भजेडा के लिए गांव भेजडा, ग्राम पंचायत प्रागपुरा के लिए गांव प्रागपुरा, ग्राम पंचायत बबेली के लिए गांव ईशवाना तथा ग्राम पंचायत कीलपुर के लिए गांव कीलपुर में शिविर लगाए जाएंगे। पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत अलेई के लिए गांव अलेई और ग्राम पंचायत नयागांव बोलका के लिए गांव कालीपहाड़ी में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत लालपुरा के लिए गांव चाह का बास और ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ के लिए गांव लोठावास में शिविर लगाए जाएंगे। पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत कालवाड़ी के लिए भैरूबास तथा ग्राम पंचायत नाटोज के लिए गांव नंगला जाडू में शिविर होंगे। वहीं पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत झालाटाला के लिए गांव झालाटाला और ग्राम पंचायत गोठड़ा के लिए बीदरका में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 22 मई को पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत डेरा के लिए गांव पीपलहेड़ा और ग्राम पंचायत रामपुरा के लिए गांव रामपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत श्रीचंदपुरा के लिए गांव कुन्द्रोली और ग्राम पंचायत कुण्डला के लिए गांव कुण्डला में कैंप आयोजित होंगे।
इसके अलावा पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत कालेड के लिए गांव कलेर तथा ग्राम पंचायत समरा के लिए गांव टीगरिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत खेड़ा तरफ कल्याणपुर के लिए गांव कल्याणपुरा और ग्राम पंचायत कुट्टीन साबदास के लिए गांव कुट्टीन साबदास में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत खेड़ा मंगलसिंह के लिए गांव भीकाहेड़ी और ग्राम पंचायत सेहरा के लिए गांव सेहरा में शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल बीमारी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान कार्ड, जनधन खाता, बीमा कवरेज तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी, जहां आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


