More
    Homeराजस्थानजयपुरजनसंख्या के आधार पर अनुदान, क्रमोन्नयन पर होगा परीक्षण

    जनसंख्या के आधार पर अनुदान, क्रमोन्नयन पर होगा परीक्षण

    विधानसभा में पावटा-प्रागपुरा को ‘बी’ श्रेणी में क्रमोन्नत करने पर स्वायत्त शासन मंत्री का बयान

    जयपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के जिन नगरीय निकायों की सीमा एवं जनसंख्या में वृद्धि हुई है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर ही अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह बयान सदस्य कुलदीप द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में दिया।

    क्रमोन्नयन के लिए अलग प्रावधान

    मंत्री खर्रा ने बताया कि नगरपालिकाओं के श्रेणी क्रमोन्नयन तथा नगर परिषद में क्रमोन्नत करने के लिए अलग-अलग प्रावधान निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा को ‘बी’ श्रेणी में क्रमोन्नत करने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाए जाने पर ही क्रमोन्नयन पर विचार किया जाएगा।

    नगर परिषद में क्रमोन्नयन पर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

    इससे पूर्व विधायक कुलदीप के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा को नगर परिषद में क्रमोन्नत करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

    मंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मापदंडों की समीक्षा कर निर्णय लेती है, जिससे नगरीय निकायों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here