More
    Homeराजस्थानखैरथलजनसुनवाई में बालकनाथ बोले- भिवाड़ी में अब विकास की चर्चा

    जनसुनवाई में बालकनाथ बोले- भिवाड़ी में अब विकास की चर्चा

    जनसुनवाई के दौरान बालकनाथ ने कहा- भाजपा शासन में बढ़ा जनता का भरोसा, जलभराव समेत लंबित समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

    तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने मंगलवार को क्रमशः भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

    जनसुनवाई के दौरान विधायक बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तिजारा विधानसभा क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल था, जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि एक समय भिवाड़ी उद्योग के साथ-साथ अपराधों के लिए भी चर्चित था। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं से आमजन, उद्योगपति और व्यापारी भयभीत रहते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और भिवाड़ी में अपराध नहीं, बल्कि विकास की चर्चा हो रही है।

    विकास कार्यों पर दिया जोर

    महंत बालकनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति दी जा रही है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

    जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का भरोसा

    उन्होंने कहा कि भिवाड़ी की प्रमुख समस्याओं में जलभराव सबसे बड़ी चुनौती है। इसके स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं और इस दिशा में कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    विधायक बालकनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है।

    जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here