जनसुनवाई के दौरान पेयजल-विद्युत समेत मूलभूत मुद्दों पर जोर, परिवेदनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अपने निवास स्थान 201 रघुमार्ग पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परिवेदनाएं मंत्री के समक्ष रखीं। वन राज्यमंत्री शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के निराकरण के बाद संबंधित परिवादियों को इसकी सूचना भी दी जाए, ताकि उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि हो सके। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की मूलभूत समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभांवित कराने में सहयोग करना चाहिए।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


