More
    Homeराजस्थानअलवरजनहित कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

    जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

    योजनाओं की समीक्षा, सड़क-नाली व पोखर निर्माण प्रस्तावों पर हुई चर्चा बैठक में

    कठूमर। पंचायत समिति सभागार एवं बीसी रूम में विधायक रमेश खींची की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के प्रशासकों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों से विधायक ने कहा कि सभी अधिकारियों को जनहित में सरकार एवं आमजन की मंशा के अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कार्य समय पर पूर्ण कर जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।

    बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों में पांच वर्ष से अधिक पुरानी ग्रेवल सड़कों के पुनः निर्माण, नवीन ग्रेवल सड़क निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाने तथा नालियों के आपसी जुड़ाव एवं नई नालियों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव मांगे गए। साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पोखरों के पुनर्भरण एवं नए पोखरों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

    इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। वीसी रूम में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि सभी विभाग आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

    बैठक में उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, हरवीर सरपंच, गुड्डू सरपंच, नंदलाल सरपंच, जोरमल सरपंच, प्रशांत सरपंच सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here