More
    Homeराजस्थानअलवरजन्मदिन बना सेवा का पर्व: अलवर में रक्तदान महाअभियान, रक्तवीरों की हौसला-अफजाई

    जन्मदिन बना सेवा का पर्व: अलवर में रक्तदान महाअभियान, रक्तवीरों की हौसला-अफजाई

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा—‘रक्तदान महादान, जरूरतमंद को देता है जीवनदान’

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर ब्लड बैंक में युवराज शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर ‘द अर्थ फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और स्वयंसेवकों की हौसला-अफजाई की।

    राज्यमंत्री ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों में निरंतर बढ़ती भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा की प्रेरणा मिलती है और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता का वातावरण मजबूत होता है।

    राज्यमंत्री ने आह्वान किया कि समाज के सभी वर्गों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here