More
    Homeदेशजम्मू-कश्मीर भीषण सड़क हादसा: कागोट के पास बस पलटने से 15 लोगों...

    जम्मू-कश्मीर भीषण सड़क हादसा: कागोट के पास बस पलटने से 15 लोगों ने गंवाई जान

    15 लोगों की मौत, कई घायल—सड़क हादसा स्थल पर राहत-बचाव जारी

    उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास हुआ, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर प्रशासन से बात कर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।

    फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here