More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में भक्ति से सजा वर्धमान स्तोत्र विधान

    जयपुर में भक्ति से सजा वर्धमान स्तोत्र विधान

    वर्धमान स्तोत्र के साथ मंत्रोच्चार और महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    जयपुर। दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर में परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज के सानिध्य में अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह द्वारा भव्य “श्री वर्धमान स्तोत्र विधान” का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम 19 मार्च को दोपहर 1 बजे से आरंभ हुआ, जिसमें मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित वर्धमान स्तोत्र के साथ ऋद्धि मंत्रों का भक्तिपूर्वक उच्चारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

    विधान के दौरान सोधर्म इन्द्र-इन्द्राणी अरुण-ज्योति शाह, महाइन्द्र आलोक-प्रमिला शाह तथा उदयभान जैन-अनिता बड़जात्या द्वारा स्थापना कर पूजन संपन्न किया गया। आदिनाथ महिला मंडल की प्रचार मंत्री अनिता बड़जात्या ने बताया कि 64 ऋद्धि मंत्रों का उच्चारण मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज एवं विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह की सदस्याओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर भक्ति में सहभागिता निभाई।

    अंत में सभी श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से महाआरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here