GRAM-2026 में सहभागिता का अवसर, राज निवेश पोर्टल पर आवेदन शुरू
अलवर। कृषि क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM-2026) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी. मीणा ने जानकारी देते हुए किसानों, उद्यमियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों से इसमें अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि GRAM-2026 में देश-विदेश से किसान, कृषि उद्योग से जुड़े उद्यमी और निवेशक भाग लेंगे। यह आयोजन कृषि तकनीक, नवाचार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को आमंत्रण
कृषि विभाग ने विशेष रूप से कृषि यंत्र निर्माता, उर्वरक निर्माता, बायोपेस्टीसाइड निर्माता, ड्रोन उपकरण निर्माता, पाइपलाइन निर्माता, जैविक और प्राकृतिक उत्पादों से जुड़े उद्यमियों तथा कृषि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
राज निवेश पोर्टल से कर सकते हैं आवेदन
कार्यक्रम में सहभागिता के इच्छुक उद्यमी राज निवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए वे सरकार के साथ एमओयू (MoU) भी कर सकते हैं, जिससे निवेश और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।
कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
GRAM-2026 के माध्यम से किसानों और उद्यमियों को नई तकनीकों, आधुनिक कृषि उपकरणों और नवाचारों की जानकारी मिलेगी। साथ ही यह आयोजन कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक साबित होगा।
कृषि विभाग ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में भाग लें और राजस्थान के कृषि विकास में अपनी भूमिका निभाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india

