More
    Homeराज्यराजस्थानजयपुर : वर्षा जनित नुकसान की क्षतिपूर्ति और त्वरित राहत कार्यों के...

    जयपुर : वर्षा जनित नुकसान की क्षतिपूर्ति और त्वरित राहत कार्यों के निर्देश

    जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
    जयपुर, । वर्षा जनित परिस्थितियों से उत्पन्न समस्याओं के समाधान और प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सोनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा से हुए नुकसान की नियमानुसार क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जलभराव की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
    उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत, गड्ढों को भरने और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. सोनी ने जर्जर भवनों के चिन्हीकरण, ध्वस्तीकरण और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
    आपदा प्रबंधन और तैयारियों पर विशेष बल
    जिला कलेक्टर ने आपदा राहत के लिए मड पंप, मिट्टी के कट्टों, नियंत्रण कक्षों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बारिश को देखते हुए अधिकारी सतर्क रहें और जरूरतमंद क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें।
    हर घर तिरंगा अभियान के लिए व्यापक कार्यक्रम
    डॉ. सोनी ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा थीम पर वॉल पेंटिंग, तिरंगा मेला, संगीत कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, राखी निर्माण और जनजागरूकता रैली जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर इन गतिविधियों को विशेष रूप से संचालित करने को कहा।
    नरेगा आखर और रास्ता खोलो अभियान की समीक्षा
    बैठक में ‘नरेगा आखर’ अभियान के तहत मनरेगा श्रमिकों को साक्षर बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही ‘रास्ता खोलो’ अभियान के अंतर्गत हर तहसील में सप्ताह में कम से कम तीन अवरुद्ध रास्तों को आपसी सहमति से खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रेवल/सीसी सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए गए।
    राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा प्रकरणों पर निर्देश
    बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों—जैसे सीमाज्ञान, कुर्रेजात, नामांतरण, पत्थरगढ़ी, भू-रूपांतरण आदि—का समयबद्ध निस्तारण करने पर बल दिया गया। डॉ. सोनी ने अधिकारियों को मिशन मोड में नियमित सुनवाई करने और बार-बेंच के समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
    पेंशन संबंधी मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भी निर्देश दिए गए, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभ मिल सके। साथ ही ‘राजस्थान संपर्क पोर्टल’ पर दर्ज परिवादों का शीघ्र निस्तारण और रात्रि चौपालों के विवरण अपलोड करने पर बल दिया गया।
    अधिकारियों को सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील
    जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें, जनसुनवाई करें और रात्रि चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
    बैठक में शामिल अधिकारी
    इस अवसर पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त श्री गौरव सैनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा सहित अतिरिक्त जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    To join Mission Sach, follow our WhatsApp group  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here