सुरक्षा को देखते हुए कठूमर थाना खेरली रोड स्थित किराये के भवन में स्थानांतरित
कठूमर। कस्बे के लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित मानखेड़ा गांव में बने कठूमर थाना भवन के जर्जर हो जाने के कारण थाना को खेरली रोड स्थित किराये के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। नए स्थान पर पुलिस की सभी प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी गतिविधियां विधिवत रूप से प्रारम्भ हो चुकी हैं।
थानाधिकारी सुनील टॉक ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व निर्मित थाना भवन एवं पुलिस क्वार्टर पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुके थे। भवन की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला द्वारा भी निरीक्षण किया गया था।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने भवन को उपयोग के लिए असुरक्षित और नकारा घोषित कर दिया था। संभावित अनहोनी की आशंका और मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना को खेरली रोड स्थित टैगोर सी. सै. स्कूल के समीप किराये के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
नए भवन में थाना कार्यालय, रिकॉर्ड कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित कर दी गई हैं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए पते पर आकर अपनी शिकायतें एवं अन्य कार्य कराएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


