More
    Homeराजस्थानअलवरजर्जर सड़क से परेशान बुर्जा के ग्रामीण पहुंचे टीकाराम जूली के पास,...

    जर्जर सड़क से परेशान बुर्जा के ग्रामीण पहुंचे टीकाराम जूली के पास, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

    बुर्जा गांव की सड़क और जलभराव की समस्या पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई गंभीरता, जल्द कार्रवाई के निर्देश; ग्रामीणों ने दिखाई बदहाल तस्वीर

    अलवर। जिले के बुर्जा गांव में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के माध्यम से गांव की बदहाल सड़क और जलभराव की तस्वीरें एवं वीडियो दिखाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

    ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लगातार पानी भरा रहने से आमजन, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण करने और समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है तथा प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

    जूली ने कहा कि सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं। यदि किसी गांव में लंबे समय से ऐसी समस्याएं बनी हुई हैं तो संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करना चाहिए।

    गौरतलब है कि राज्य सरकार हर वर्ष सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत करती है, लेकिन इसके बावजूद कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदहाल बनी हुई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को आज भी जर्जर सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिससे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here