More
    Homeराजस्थानखैरथलजलदाय विभाग ने राहगीरों को पिलाया शरबत, भीषण गर्मी में दी राहत

    जलदाय विभाग ने राहगीरों को पिलाया शरबत, भीषण गर्मी में दी राहत

    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मौठूका चौक पर लगाया गया शिविर

    किशनगढ़बास। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भीषण गर्मी और तेज लू के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों, श्रमिकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाया गया।

    मौठूका चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

    किशनगढ़बास के मौठूका चौक पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत का सेवन किया। तेज धूप और उमस भरे मौसम में विभाग की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताया।

    शिविर का आयोजन अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह एवं अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया।

    अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था

    इस दौरान सहायक अभियंता सीताराम सैनी, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी सैनी, प्रशासनिक अधिकारी अशोक मीणा, नीरज शर्मा, कर्मचारी ताराचंद वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए राहगीरों को शरबत वितरित किया।

    लोगों ने की पहल की सराहना

    स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार के जनहितैषी शिविर आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। लोगों ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की भी सराहना करते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here