More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए...

    जिला कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

    अफवाहों और एआई जनित भ्रामक सामग्री से सतर्क रहने की कलेक्टर की सलाह, संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी विशेष निगरानी

    खैरथल-तिजारा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा की।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और एकता के प्रतीक हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी से प्रभावित हुए बिना सभी नागरिक मिल-जुलकर उत्सव मनाएं। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

    पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना को साझा नहीं करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए गए भ्रामक कंटेंट के प्रति भी सतर्क रहने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

    बैठक में शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अतिरिक्त अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here